महराजगंज: सिसवा में करंट का काल बनी पानी की मोटर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार अंतर्गत चौधरी चरण सिंह वार्ड में आज शुक्रवार को एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार अंतर्गत चौधरी चरण सिंह वार्ड में आज शुक्रवार को एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ बिजली के करंट ने एक ही हंसते-खेलते परिवार की दो जिंदगियां छीन लीं। पानी के मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से मां और उन्हें बचाने दौड़े मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

हृदय विदारक: बचाने की कोशिश में गया घर का चिराग

प्राप्त जानकारी के अनुसारबताते चले की वार्ड निवासी किसान रामदेव सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेतों पर काम करने गए थे। सुबह करीब 11:00 बजे जब वह घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को पानी के लिए आवाज दी। पिता की आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद 17 वर्षीय बेटा अखिलेश अपनी मां को बुलाने के लिए रसोई की ओर दौड़ा।

रसोई में पहुँचते ही अखिलेश के पैरों तले जमीन खिसक गई; उसकी मां रंभा देवी (45 वर्ष) पानी के मोटर के पास अचेत पड़ी थीं। अपनी मां को इस हालत में देख अखिलेश उन्हें उठाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा, वह भी मोटर में उतरे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। बिजली के भीषण झटके ने मां-बेटे दोनों को काल के गाल में धकेल दिया।

घर के अंदर का मंजर देख उड़े होश

काफी देर तक जब घर के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो रामदेव सिंह खुद रसोई की ओर पहुंचे। वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। पत्नी और बेटे को बेसुध पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस दोहरी मौत से पूरे सिसवा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.