बलरामपुर: कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर 18 घंटे में गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना का मात्र 18 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना का मात्र 18 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी की गई बाइक समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बीते 2 अप्रैल 2026 को श्री दिलीप कुमार कश्यप (निवासी नीलकोठी अचलापुर, थाना कोतवाली देहात) ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0 74/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

शुक्रवार को पुलिस टीम ने ग्राम गेल्हापुर रोड से कस्बा बलरामपुर की ओर आने वाली सड़क के पास घेराबंदी की। इस दौरान चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त छठ्ठी राम (निवासी ग्राम डिहवा, थाना कोतवाली देहात) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई नीले रंग की होण्डा साइन SP मोटरसाइकिल बरामद की है,रजिस्ट्रेशन नं0: UP47AD7669 इंजन नं0: JC94EGDO58036

गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.