सहजनवा
गोरखपुर जनपद के सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लॉक के तेतरिया गांव के सिवान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लॉक के तेतरिया गांव के सिवान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पछुआ हवाओं के साथ भड़की इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 60 बीघा गेहूं की तैयार फसल को अपनी लपटों में निगल लिया।
दोपहर के समय खेतों से अचानक उठी आग की लपटों को देखकर किसानों में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से आसपास के खेतों में फैलती गई। किसान अपनी साल भर की मेहनत को आंखों के सामने खाक होता देख बदहवास हो गए। धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।
सूचना मिलते ही ग्रामीण भारी संख्या में लाठी-डंडे और निजी पंपिंग सेट लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियों और ग्रामीणों ने मिलकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी जद्दोजहद के बाद आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका, हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
इस अग्निकांड में कई छोटे और सीमांत किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। पीड़ित किसानों का कहना है कि फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन कुदरत के इस कहर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय राजस्व विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवार को सुबह से ही नगर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। pic.twitter.com/jo6UNkRKRI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























