सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद बढ़नी कस्बे में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और राजस्व टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद बढ़नी कस्बे में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और राजस्व टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को तहसीलदार श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में चली छापेमारी के दौरान दो पैथोलॉजी केंद्रों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके के झोलाछाप और अवैध लैब संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।
कार्रवाई की शुरुआत श्याम पैथोलॉजी सेंटर से हुई। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गया और एक कमरे में ताला लगा दिया। तहसीलदार की अगुवाई में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़कर जब कमरे की तलाशी ली गई, तो वहां से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और प्रचार-प्रसार के दस्तावेज बरामद हुए। दूसरे कमरे से पैथोलॉजी जांच की मशीनें किट और अन्य उपकरण मिले। जांच में यह केंद्र बिना किसी वैध पंजीकरण के चलता पाया गया।
इसके बाद टीम ने गीता डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा, जहाँ की स्थिति और भी चौंकाने वाली थी। यहाँ एक अप्रशिक्षित व्यक्ति मरीजों के खून की जांच कर रहा था। मौके पर मौजूद दो मरीज अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे।
जांच के दौरान टीम को केंद्र पर कोई भी पंजीकृत चिकित्सक, प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ या लैब टेक्नीशियन नहीं मिला। जब संचालक से योग्य स्टाफ को बुलाने को कहा गया, तो वह किसी को पेश नहीं कर सका। मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए पाए जाने पर इस सेंटर को भी तत्काल सील कर दिया गया।
तहसीलदार श्रीप्रकाश यादव ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध केंद्र को बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य विभाग अब इन केंद्रों के संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवार को सुबह से ही नगर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। pic.twitter.com/jo6UNkRKRI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























