सिद्धार्थनगर: ‘पीएमश्री’ स्कूल गौरा बाजार में वार्षिकोत्सव की धूम, मेधावी छात्रा साधना को उपहार में मिली साइकिल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पीएमश्री कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल गौरा बाजार में बुधवार को ‘वार्षिकोत्सव’, करियर गाइडेंस और शैक्षिकनवारम्भ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के पीएमश्री कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल गौरा बाजार में बुधवार को ‘वार्षिकोत्सव’, करियर गाइडेंस और शैक्षिकनवारम्भ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उनकी प्रतिभा ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप कुमार पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

सरकारी स्कूलों के बच्चे प्रतिभा के धनी: प्रदीप कुमार पाण्डेय

मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा, “सरकारी स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और तराशने की जरूरत है।” उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। वहीं, जिला अध्यक्ष (पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ) राधेश्याम वर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि 6 वर्ष की आयु के बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराएं ताकि उन्हें आधुनिक शिक्षा का बेहतर आधार मिल सके।

सांस्कृतिक छटा और प्रतिभा सम्मान

समारोह में छात्रा कविता और उनकी टीम ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि “लहर-लहर उड़े रे मेरी धानी चुनरिया” पर बच्चों के नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में कक्षा 8 की मेधावी छात्रा साधना को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल भेंट की गई, ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई सुगमता से जारी रख सके।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ विद्यालय

प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि अब स्कूल पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं, ICT लैब और LBD क्लासेज से लैस है। कार्यक्रम का कुशल संचालन पृथ्वीपाल द्वारा किया गया। इस दौरान पंकज चौबे, संजीव कुमार, अपूर्व श्रीवास्तव, वेद प्रकाश और इमामुद्दीन सहित समस्त शिक्षक स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.