मुजफ्फरनगर: ईदी के 1700 रुपयों पर विवाद, पेंटर ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके गली नंबर-6 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके गली नंबर-6 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों में 32 वर्षीय इरशाद, उसकी पत्नी नूरीन (28), दो वर्षीय बेटा आहिल और महज एक माह की दुधमुंही बेटी अक्शा शामिल है।

जानकारी के अनुसार, पेशे से पेंटर इरशाद और उसकी पत्नी नूरीन के बीच 22 मार्च (ईद के दूसरे दिन) से ही विवाद चल रहा था। विवाद की जड़ इरशाद द्वारा अपनी बहन को ईदी के रूप में दिए गए 1700 रुपये थे। नूरीन इस बात से नाराज थी और इसी मुद्दे पर मंगलवार तड़के 4 बजे तक दोनों के बीच तीखी बहस होती रही।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने इरशाद के भाई नौशाद को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य भयावह था। इरशाद का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे।

SSP संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया:

“शुरुआती जांच और साक्ष्यों से प्रतीत होता है कि विवाद के चलते पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की और फिर स्वयं आत्महत्या कर ली। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं।”

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि नूरीन ने रुपयों के विवाद को लेकर अपने मायके पक्ष को भी जानकारी दी थी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और समय का पता चल सके। इस सामूहिक मौत की घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.