स्पोर्ट्स डेस्क
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए मंगलवार का दिन व्यक्तिगत रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा।। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए मंगलवार का दिन व्यक्तिगत रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में अर्शदीप का नाम एक ऐसी अनचाही फेहरिस्त में जुड़ गया है, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा।
बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पारी के आखिरी ओवर के दौरान कुल 11 गेंदें फेंकीं। यह आईपीएल इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से अब तक का सबसे लंबा ओवर है।
अर्शदीप सिंह ने इस एक ओवर को पूरा करने के लिए अनुशासन खोया और कुल 5 अतिरिक्त गेंदें डालीं, जिनमें,4 वाइड गेंदें,1 नो बॉल शामिल थी।
अर्शदीप से पहले आईपीएल के विभिन्न सीजन में पांच अन्य गेंदबाज भी एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंकने का ‘कीर्तिमान’ बना चुके हैं। अब अर्शदीप इस सूची में छठे गेंदबाज बन गए हैं
मोहम्मद सिराज (साल 2023), तुषार देशपांडे (साल 2023), शार्दुल ठाकुर (साल 2025), संदीप शर्मा (साल 2025) और हार्दिक पंड्या (साल 2025) एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं।
भले ही पंजाब किंग्स ने यह मैच जीत लिया हो, लेकिन डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ माने जाने वाले अर्शदीप के लिए यह ओवर उनकी गेंदबाजी लय पर सवाल खड़े कर गया है। आगामी मैचों में टीम को उनसे बेहतर अनुशासन की उम्मीद होगी।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























