स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस )को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस )को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे, जिसे पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पंजाब की जीत के असली हीरो ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली रहे। अपना डेब्यू मैच खेल रहे कोनोली ने विषम परिस्थितियों में धैर्य दिखाते हुए 72 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। एक समय पंजाब ने 118 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कोनोली अंत तक टिके रहे और टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
गुजरात की पारी से कप्तान शुभमन गिल (39 रन) और जोस बटलर (38 रन) ने ठोस शुरुआत दी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने वापसी की। विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लेकर गुजरात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
पंजाब एक समय 109 रन पर सिर्फ 2 विकेट खोकर मजबूत स्थिति में था। तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक स्पैल फेंका और 2 ओवर में 3 विकेट झटककर पंजाब के मध्यक्रम को झकझोर दिया।144 रन पर 7वां विकेट गिरने के बाद मैच गुजरात की ओर झुकता दिख रहा था, लेकिन कोनोली के बल्ले ने मुल्लांपुर में धमाका कर दिया।
20वें ओवर की पहली गेंद पर कूपर कोनोली ने वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ चौका लगाया। इसी के साथ उन्होंने टीम को 3 विकेट के करीबी अंतर से जीत दिला दी। वे 72 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उनके सामने जैवियर बार्टलेट ने 5 गेंद पर 11 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस: 162/6 (20 ओवर) – शुभमन गिल 39, प्रसिद्ध कृष्णा 3/28
पंजाब किंग्स: 163/7 (19.1 ओवर) – कूपर कोनोली 72, विजयकुमार वैशाख 3/18
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























