लखीमपुर खीरी: फर्जी GST रजिस्ट्रेशन गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में आधार-पैन कार्ड, सिम और डिजिटल उपकरण बरामद

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में साइबर अपराधों पर नकेल कसने के अभियान में लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।भारी मात्रा में आधार-पैन कार्ड, सिम और डिजिटल उपकरण बरामद; भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में साइबर अपराधों पर नकेल कसने के अभियान में लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक ऐसे अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो गरीब और मासूम लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी जीएसटी (GST) रजिस्ट्रेशन का काला खेल खेल रहा था। पुलिस ने गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार राय की टीम ने 30 मार्च 2026 को घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम पता दीपक सिंह उर्फ भीमा (बाराबंकी) अंकित द्विवेदी (सीतापुर) धीरेन्द्र सिंह उर्फ कमल (सीतापुर) राजू (खीरी) क्या था पूरा मामला, गिरोह गरीब और अनजान लोगों को बहला फुसलाकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, सिम कार्ड आदि ले लेता था। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन और अन्य कागजात तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, 16 पैन कार्ड, 20 आधार कार्ड, 21 किरायानामा स्टाम्प, 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, पेन ड्राइव, डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस सहित कई अहम दस्तावेज और ₹26,100 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना साइबर क्राइम में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66C के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66C के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है और जनपद के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.