बिजनौर
बिजनौर जनपद के स्थानीय थाने में नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के पदभार ग्रहण करने पर भारतीय किसान यूनियन कृषि क्रांति अराजनैतिक द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के स्थानीय थाने में नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के पदभार ग्रहण करने पर भारतीय किसान यूनियन कृषि क्रांति अराजनैतिक द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेजार मूसा के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और किसान संगठन के बीच बेहतर समन्वय की मिसाल देखने को मिली।
समारोह के दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी अमित कुमार को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
नवागत थाना प्रभारी अमित कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना और आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष व त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच संवाद की महत्ता पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर जिला महासचिव संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष सरताज जौहरी, तहसील अध्यक्ष हैप्पी शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, जलालाबाद नगर अध्यक्ष दानिश शेख और प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेरठ रेंज: महावीर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 30 शोभायात्राओं पर रहेगी ‘पैनी नजर’https://t.co/3MR2JxeHD8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























