गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज तीसरा दिन, नवमी पर करेंगे कन्या पूजन

गोरखपुर

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री अपनी परंपरा के अनुसार सुबह की शुरुआत गोरक्षपीठ में विशेष पूजा-अर्चना और गौसेवा के साथ करेंगे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री अपनी परंपरा के अनुसार सुबह की शुरुआत गोरक्षपीठ में विशेष पूजा-अर्चना और गौसेवा के साथ करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वह सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं को भी सुनेंगे और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश देंगे।

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि होने के कारण आज का दिन विशेष है। मुख्यमंत्री गोरक्षपीठ में महानिशा पूजन के बाद आज दोपहर कन्या पूजन का अनुष्ठान करेंगे। इस दौरान वह नौ कन्याओं के पांव पखार कर उन्हें भोजन कराएंगे और उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लेंगे। पीठ में इस अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री के प्रवास को देखते हुए गोरखनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मंदिर परिसर की निगरानी कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन के बाद मुख्यमंत्री कुछ अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.