बस्ती: अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, ड्रम और गैलन लेकर पहुंचे लोग

बस्ती

बस्ती जनपद में गैस के बाद अब पेट्रोल को लेकर मची होड़ ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ घंटों से फैली पेट्रोल की कमी की अफवाहों के चलते जिले के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बस्ती जनपद में गैस के बाद अब पेट्रोल को लेकर मची होड़ ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ घंटों से फैली पेट्रोल की कमी की अफवाहों के चलते जिले के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थिति यह है कि लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ-साथ बोतलों, गैलनों और यहाँ तक कि ड्रमों में भी पेट्रोल भरने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंप संचालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बीच, जिला प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि लोग भ्रामक खबरों और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। अनावश्यक भंडारण न करें, क्योंकि इससे कृत्रिम किल्लत पैदा हो सकती है। पुलिस बल को भी संवेदनशील इलाकों के पंपों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.