रायबरेली: बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

रायबरेली

रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक और साइकिल सवार दोनों ही सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची बछरावां पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मार्ग को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस घायलों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना घटित हुई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.