लखनऊ: गोमती नगर में भीषण सड़क हादसा, मेट्रो हॉस्पिटल के पास बाइक सवार घायल

लखनऊ

लखनऊ राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मेट्रो हॉस्पिटल के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मेट्रो हॉस्पिटल के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि युवक बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक की मदद की। राहगीरों ने बिना समय गंवाए घायल को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान और हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की स्पष्ट वजह का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.