बुलंदशहर: खुर्जा में मानकों को ताक पर रखकर धधक रही अवैध भट्टियां, घनी आबादी के बीच बढ़ा खतरा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मिट्टी के बर्तनों और क्रॉकरी के लिए विश्व प्रसिद्ध खुर्जा नगर अब अवैध भट्टियों के धुएं की चपेट में है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मिट्टी के बर्तनों और क्रॉकरी के लिए विश्व प्रसिद्ध खुर्जा नगर अब अवैध भट्टियों के धुएं की चपेट में है। नगर पालिका खुर्जा क्षेत्र के अंतर्गत घनी आबादी वाले इलाकों में बिना किसी मानक और अनुमति के अवैध भट्टियां धड़ल्ले से संचालित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है।

इन भट्टियों में विभिन्न प्रकार की धातुओं को गलाने का काम किया जा रहा है। मानकों की अनदेखी कर चलाई जा रही इन भट्टियों से निकलने वाला जहरीला धुआं न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचा रहा है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों में सांस और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा भी पैदा कर रहा है। घनी आबादी के बीच इन भट्टियों का संचालन किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या से वाकिफ होने के बावजूद मौन साधे हुए हैं। आबादी के बीच धातु गलाने जैसी खतरनाक प्रक्रिया के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध भट्टियों को बंद कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24