फर्रुखाबाद: विधानसभा उप समिति की जाँच में बड़ा ‘खेल’, 17 में से 16 नक्शों में मिली भारी गड़बड़ी

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जनपद के शहरी क्षेत्र में जमीनों के नक्शों को लेकर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। विधानसभा की विशेष उप समिति द्वारा की गई सघन जाँच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

फर्रुखाबाद जनपद के शहरी क्षेत्र में जमीनों के नक्शों को लेकर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। विधानसभा की विशेष उप समिति द्वारा की गई सघन जाँच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि जाँच के लिए चुने गए 17 मामलों में से 16 में गंभीर अनियमिताएं बरती गई हैं।

विधानसभा उप समिति के सदस्यों ने फर्रुखाबाद शहर के विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नक्शों के मिलान और धरातल की स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर पाया गया। 17 में से 16 फाइलों में नक्शों के साथ छेड़छाड़ और नियमों की अनदेखी की पुष्टि होने से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

इस खुलासे ने नगर नियोजन (Town Planning) और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि विभागीय अधिकारियों और भू-माफियाओं की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर नक्शों में ‘खेल’ किया गया है। उप समिति ने इन अनियमिताओं को बेहद गंभीरता से लिया है और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। इस बड़ी कार्रवाई से शहर के रसूखदार अवैध कब्जाधारकों और भ्रष्ट कर्मियों में खलबली मची हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.