संभल: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा प्रहार, हयातनगर के जंगलों में छापेमारी से मची खलबली

संभल

संभल जनपद में अवैध खनन के काले कारोबार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद में अवैध खनन के काले कारोबार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगलों में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर अधिकारियों ने अचानक छापेमारी की, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से 1 जेसीबी (JCB) और 4 डंपर बरामद किए हैं, जिनका उपयोग अवैध रूप से मिट्टी और बालू के उत्खनन में किया जा रहा था। प्रशासनिक अमले को देखते ही खनन माफिया और उनके गुर्गे मशीनें छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हयातनगर के बीहड़ और जंगली इलाकों में काफी समय से चोरी-छिपे अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस सूचना पर जिला प्रशासन ने गोपनीय तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई की। पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों को सीज कर दिया है और उनके स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है।

 

Voice Of News 24