रायबरेली: खाना बनाते समय घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

रायबरेली

रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोरा ठाकुराइन गांव में खाना बनाते समय अचानक लगी आग ने एक परिवार का सब कुछ उजाड़ दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोरा ठाकुराइन गांव में खाना बनाते समय अचानक लगी आग ने एक परिवार का सब कुछ उजाड़ दिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे छप्पर और घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार की महिलाएं दोपहर का खाना बना रही थीं, तभी चूल्हे की चिंगारी से छप्पर ने आग पकड़ ली। हवा के झोंकों के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि परिजनों को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। अनाज, कपड़े, बर्तन और नकदी समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

आग की लपटें उठती देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया, जिससे आग को पड़ोसी घरों तक फैलने से रोका जा सका। इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और मदद की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24