महराजगंज: गेहूं क्रय केंद्र न खुलने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

बागापार

महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड अंतर्गत सहकारी संघ लिमिटेड गड़ौरा में वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं क्रय केंद्र अब तक शुरू न होने से क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड अंतर्गत सहकारी संघ लिमिटेड गड़ौरा में वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं क्रय केंद्र अब तक शुरू न होने से क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। सहकारी संघ द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर लेने और कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर केंद्र का संचालन अटका हुआ है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, संचालक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पीसीएफ (प्रांतीय सहकारी संघ) एजेंसी के माध्यम से क्रय केंद्र संचालन की अनुमति मांगी गई थी। इसके लिए आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को भी अवगत कराया जा चुका है। संघ की ओर से प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी अनुमति न मिलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

क्षेत्र के किसान रामनाथ, महातम, सुरेश, संजय और विजय सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकारी केंद्र न खुलने से वे परेशान हैं। किसानों और संचालक मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पारदर्शी तरीके से खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

Voice Of News 24