झांसी: चलती ट्रेन में यात्रियों को चूना लगाने वाला फर्जी टीटीई गिरफ्तार

झांसी

झांसी जनपद के रेलवे सुरक्षा को चुनौती देते हुए चलती ट्रेन में यात्रियों से ठगी करने वाले एक फर्जी टीटीई को जीआरपी झांसी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


झांसी जनपद के रेलवे सुरक्षा को चुनौती देते हुए चलती ट्रेन में यात्रियों से ठगी करने वाले एक फर्जी टीटीई को जीआरपी झांसी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन के कोचों में घूम-घूमकर टिकट चेकिंग का नाटक करता था और यात्रियों को डरा-धमकार अवैध वसूली में जुटा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी न केवल पैसे वसूलता था, बल्कि यात्रियों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी रसीदें भी काट कर देता था। तलाशी के दौरान जीआरपी ने उसके पास से एक फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है, जिसे वह यात्रियों पर धौंस जमाने के लिए इस्तेमाल करता था। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और वसूली के 200 रुपये भी जब्त किए हैं।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह कब से इस गोरखधंधे में शामिल था और क्या इसमें विभाग का कोई अन्य व्यक्ति भी लिप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.