लखनऊ विश्वविद्यालय: अब पढ़ाई का हिस्सा बनेगा AI, यूजी से लेकर पीएचडी तक के पाठ्यक्रमों में बदलाव

लखनऊ

लखनऊ तकनीक के बदलते दौर के साथ तालमेल बिठाते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखनऊ तकनीक के बदलते दौर के साथ तालमेल बिठाते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्यधारा की पढ़ाई का हिस्सा बनाया जाएगा। विज्ञान संकाय की फैकल्टी बोर्ड बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।

इस नई योजना के तहत स्नातक परास्नातक और पीएचडी स्तर के सिलेबस में एआई को शामिल किया जाएगा। विश्वविद्यालय का मुख्य फोकस कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स और मैथ्स जैसे कोर विषयों में एआई के व्यावहारिक प्रयोगों को पढ़ाने पर है। इसके साथ ही, डेटा विश्लेषण को और सटीक बनाने के लिए सांख्यिकी विषय में भी एआई के विशेष मॉड्यूल जोड़े जाएंगे।

इस फैसले से छात्रों को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा सकेगा। बोर्ड से प्रस्ताव पास होने के बाद, अब इसे 28 मार्च को होने वाली परिषद की बैठक में अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी मिलते ही नए सत्र से छात्र इन आधुनिक विषयों की पढ़ाई शुरू कर सकेंगे।

 

Voice Of News 24