परतावल: राज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, मेधावी छात्र सम्मानित, नन्हे-मुन्नों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बेलवा बुजुर्ग स्थित राज पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बेलवा बुजुर्ग स्थित राज पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा भाजपा नेता निर्भय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निर्भय सिंह ने कहा कि बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कारवान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रदान करें। सिंह ने छात्रों का आह्वान किया कि वे जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कौशल विकास के लिए समय-समय पर ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत अर्पिता, वेदिका, नेहा, सृष्टि और आलिया द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात अर्पिता और नेहा ने सुमधुर स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अभिभावकों और दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

समारोह के दौरान विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज नारायण चंद्रमौल त्रिपाठी, तीर्थराज संहिता, राहुल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण संपन्नता पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.