परतावल: अमर शहीदों को नमन; भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को किया गया याद

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 2, वल्लभनगर में आज सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 2, वल्लभनगर में आज सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 23 मार्च 1931 को लाहौर षड्यंत्र केस में अंग्रेजों द्वारा दी गई फांसी के बलिदान को याद करते हुए समूचा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

पुष्पांजलि और माल्यार्पण से दी गई सलामी

कार्यक्रम में कुशीनगर के ग्राम सिंगहा निवासी आशिष मणि त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने क्रांतिकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने शहीदों के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

लोक रक्षक सेनानी का हुआ सम्मान

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात कार्यक्रम में एक लोक रक्षक सेनानी को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे बुजुर्गों और सेनानियों का त्याग ही आज हमारी आजादी की बुनियाद है।

इस गौरवपूर्ण आयोजन में पूर्व प्रधानाध्यापक श्रीनारायण पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, परमानंद पाण्डेय, राहुल, ध्रुव त्रिपाठी, सुरेंद्र रावत, रवि कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार व संतोष पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गगनभेदी देशभक्ति के नारों के साथ हुआ

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.