झांसी में भीषण सड़क हादसा: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान और दोस्त की मौत, 3 घायल

झांसी

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। हादसे में अबान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

नींद की झपकी और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

शुरुआती जांच और झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार, दुर्घटना की मुख्य वजह ड्राइवर को नींद आने और कार की अत्यधिक तेज रफ्तार मानी जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में अतीक के बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू (अहजम) की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। उल्लेखनीय है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से स्थानांतरित कर झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.