बुलंदशहर:रेल यात्रियों को बड़ी राहत: डिबाई स्टेशन पर रुकेगी बरेली-इंदौर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने सांसद भोला सिंह के प्रस्ताव को दी मंजूरी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के रेल यात्रियों और डिबाई क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रेल यात्रियों और डिबाई क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही जनमांग को स्वीकार करते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 14320/14319 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का डिबाई रेलवे स्टेशन पर ठहराव (स्टॉपेज) आधिकारिक रूप से स्वीकृत कर दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने बीते 18 मार्च को केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर डिबाई स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी। उन्होंने क्षेत्र की विशाल आबादी, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों की सुविधा का हवाला देते हुए ट्रेन के स्टॉपेज का अनुरोध किया था।

सांसद के इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन के ठहराव को हरी झंडी दे दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से सांसद भोला सिंह को इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी भेजी।

मध्य प्रदेश की यात्रा होगी आसान

डिबाई रेलवे स्टेशन पर इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू होने से बुलंदशहर और आसपास के इलाकों के लोगों को इंदौर तथा मध्य प्रदेश की ओर यात्रा करने में सीधी और बड़ी सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए दूरदराज के दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

क्षेत्रवासियों और व्यापारियों में हर्ष की लहर

बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति मिलने से डिबाई क्षेत्र के निवासियों, स्थानीय व्यापारियों और रेल यात्रियों में बेहद खुशी का माहौल है। इस जनहितकारी फैसले के लिए स्थानीय नागरिकों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद भोला सिंह का आभार जताया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.