बुलंदशहर पुलिस का ‘यक्ष ऐप’ से डिजिटल वार,118 आदतन अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट, अपराधियों में हड़कंप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने बड़ा डिजिटल अभियान चलाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने बड़ा डिजिटल अभियान चलाया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ‘यक्ष ऐप’ की मदद से जिले के 118 सक्रिय और आदतन अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोली है।

अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल पुलिसिंग के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस अब चिन्हित अपराधियों की गतिविधियों, ठिकानों और नेटवर्क पर 24 घंटे पैनी नजर रखेगी।

यक्ष ऐप से डिजिटल ट्रैकिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक तत्वों पर लगाम कसना और उनकी गतिविधियों की निरंतर निगरानी व सत्यापन करना है। पुलिस टीम ने यक्ष ऐप के माध्यम से समाजविरोधी और आदतन अपराधियों का गहन डेटा विश्लेषण किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

टॉप 3 थाने: खुर्जा नगर अव्वल

हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले में जिले के तीन थानों का प्रदर्शन सबसे आगे रहा:

थाना खुर्जा नगर: 23 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट

थाना स्याना: 20 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट

थाना गुलावठी: 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट

अपराधवार तैयार हुआ कच्चा-चिट्ठा

खोली गई 118 हिस्ट्रीशीट का अपराध के अनुसार ब्यौरा इस प्रकार है:

चोरी व नकबजनी: 33 अपराधी

डकैती व लूट: 24 अपराधी

गौकशी: 21 अपराधी

हत्या: 16 अपराधी

बलवा व गुंडागर्दी: 10 अपराधी

धोखाधड़ी: 03 अपराधी

शराब तस्करी: 01 अपराधी

अन्य अपराध: 10 अपराधी

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.