बिजनौर
बिजनौर जनपद के कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय से सटी 6 दुकानों पर बुधवार शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय से सटी 6 दुकानों पर बुधवार शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासन के मुताबिक, इन दुकानों का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के किया गया था।
दुकानों के मालिक नगीना के मोहल्ला काजीसराय निवासी जावेद सिद्दीकी बताए गए हैं। प्रशासन द्वारा पहले भी नोटिस जारी कर स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन नक्शा पास न होने पर दुकानों को सील कर दिया गया था। इसके बाद दुकान मालिक ने स्वयं निर्माण हटाने के लिए प्रशासन को लिखित सहमति पत्र दिया था। बुधवार शाम करीब 7 बजे तेज बारिश के बीच बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान दुकानों के किराएदारों ने यह दावा करते हुए विरोध जताया कि संबंधित भूमि वक्फ संपत्ति है। हालांकि, प्रशासन ने विरोध के बावजूद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026












