बलिया: अपूर्वा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत,परिजनों ने किया हंगामा

बलिया

बलिया जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुँची पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और बल प्रयोग करना पड़ा।

ऑपरेशन की मेज पर थमी सांसें: परिजनों का गंभीर आरोप

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम का है। परिजनों के अनुसार, महिला को पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती, जिससे महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

रणक्षेत्र बना अस्पताल: पुलिस का लाठीचार्ज

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। जब समझाने-बुझाने से बात नहीं बनी और माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया, तो पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिसिया कार्रवाई से अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की गहराई से जांच की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि चिकित्सकीय लापरवाही सिद्ध होती है, तो दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Voice Of News 24