बुलंदशहर: जिला प्रदर्शनी में हरियाणवी स्टार्स अमन जाजी और शिवा चौधरी का जलवा; गीतों पर झूम उठा युवाओं का सैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी के मंच पर रविवार की रात हरियाणवी संगीत के नाम रही। सुप्रसिद्ध हरियाणवी गायक अमन जाजी और शिवा चौधरी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी के मंच पर रविवार की रात हरियाणवी संगीत के नाम रही। सुप्रसिद्ध हरियाणवी गायक अमन जाजी और शिवा चौधरी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों के लोकप्रिय गीतों पर पंडाल में मौजूद हजारों की संख्या में दर्शक और युवा थिरकने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी चाक-चौबंद इंतजाम रहे।

मंच पर आते ही शिवा चौधरी ने अपने चर्चित गीत जेठ मेरा से थानेदार और बिचारे चौकी से गाकर युवाओं में जोश भर दिया। वहीं अमन जाजी ने अपने सुपरहिट गीत ‘जी लागे से बाब्या मैं’ और तू ना मस्तावे मरजाणी जैसे गानों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला।

प्रस्तुति से पहले कलाकारों ने मीडिया से रूबरू होकर युवाओं को सफलता के टिप्स दिए। शिवा चौधरी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि 2019 में इंडियन आइडल और फिर कोरोना काल में सोशल मीडिया के सहयोग से उन्हें पहचान मिली। उन्होंने लड़कियों को संदेश दिया कि वे अपने सपनों के बारे में परिवार से खुलकर बात करें, माता-पिता हमेशा समर्थन करते हैं।

वहीं, अमन जाजी ने अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने 2019 में अभिनय से शुरुआत की थी और आज गायकी के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे मेहनत पर भरोसा रखें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे परिवार को समाज में शर्मिंदा होना पड़े।

दोनों ही कलाकारों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी लगन और प्रशंसकों के प्यार को दिया। प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि बुलंदशहर के युवाओं में हरियाणवी लोक संगीत और इन कलाकारों के प्रति खासा क्रेज है। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने प्रदर्शनी की रौनक में चार चांद लगा दिए।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.