बलरामपुर: एएसपी विशाल पाण्डेय ने देवी पाटन मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला सुरक्षा व्यवस्था का परखा हाल

तुलसीपुर

बलरामपुर जनपद चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय ने प्रसिद्ध आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर का सघन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय ने प्रसिद्ध आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

संदिग्धों पर पैनी नजर और मिशन शक्ति की सक्रियता

अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मिशन शक्ति टीम को पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को रूट चार्ट के अनुरूप कार्य करने को कहा।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

 

Voice Of News 24