बलिया
बलिया जनपद में अवैध और मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ जिलाधिकारी (DM) द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अवैध और मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ जिलाधिकारी (DM) द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। इस छापेमारी के दौरान शहर के दो प्रमुख निजी अस्पतालों, AI पूर्वांचल हॉस्पिटल और वरदान हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि ये अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण और योग्य डॉक्टरों के केवल कागजों पर संचालित किए जा रहे थे।
मानकों की धज्जियां और मौतों का खेल
प्रशासनिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन अस्पतालों में न तो कोई विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात था और न ही इनके पास अनिवार्य रजिस्ट्रेशन था। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों अस्पतालों में इलाज के दौरान लापरवाही के चलते पूर्व में कई मरीजों की जान भी जा चुकी है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए टास्क फोर्स ने जब औचक छापेमारी की, तो अस्पताल प्रबंधन कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
रडार पर कई अन्य निजी अस्पताल- CMO
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अभी जिले के कई अन्य निजी अस्पताल भी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के रडार पर हैं। आने वाले दिनों में इसी तरह की कड़ी कार्रवाई अन्य स्थानों पर भी देखने को मिल सकती है।
मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि
जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध रूप से क्लीनिक और अस्पताल चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ‘मौत के इन अड्डों’ को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026























