बलरामपुर: पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 9 लाख और सोना ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त किशोरी लाल को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त किशोरी लाल को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से करीब 9 लाख रुपये और सोने के आभूषण ठग लिए थे।

घटना 10 फरवरी 2026 की है, जब अभियुक्त किशोरी लाल निवासी काशीराम आवास, अचलापुर ने अपने साथियों राकेश और भुर्रे के साथ मिलकर दुर्गेश सोनी को झांसा दिया कि वे उनके पैसे को दोगुना कर देंगे। लालच में आकर पीड़ित ने उन्हें भारी धनराशि और सोना सौंप दिया। जब काफी समय बीतने के बाद भी न तो पैसा दोगुना हुआ और न ही मूल धन वापस मिला, तब पीड़ित ने ठगी का एहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में 17 मार्च 2026 को बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, अमित चौहान और कांस्टेबल मंजेश तिवारी की टीम ने घेराबंदी शुरू की। आज शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर श्रावस्ती रोड स्थित निर्माणाधीन रिंग रोड फ्लाईओवर के पास से अभियुक्त किशोरी लाल को दबोच लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि ठगी गई रकम में से उसे 50,000 रुपये मिले थे, जिसमें से 25,000 रुपये उसने अपनी पुत्री के बैंक खाते में जमा करा दिए थे। पुलिस ने अभियुक्त के पास से शेष बचे 2230 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों (राकेश और भुर्रे) की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.