गुमशुदा किशोरी को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना घुघुली क्षेत्र के बारीगांव निवासी मोनिका पुत्री सुरेश के गुमशुदा होने का मामला सामने आया था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना घुघुली क्षेत्र के बारीगांव निवासी मोनिका पुत्री सुरेश के गुमशुदा होने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और डायल 112 की मदद से किशोरी को बरामद कर चौकी पर लाया गया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के परिजनों का पता लगाया और उसकी माता इसरावती देवी को परतावल चौकी पर बुलाकर विधिवत सुपुर्द कर दिया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

इस दौरान चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह व कांस्टेबल राज कुमार सिंह की अहम भूमिका रही। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Voice Of News 24