बलिया
बलिया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने शुक्रवार को विकास खंड मनियर का विस्तृत औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर की बुनियादी सुविधाओं, कार्यालय के रख-रखाव और जन-सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने शुक्रवार को विकास खंड मनियर का विस्तृत औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर की बुनियादी सुविधाओं, कार्यालय के रख-रखाव और जन-सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के लिए समयसीमा निर्धारित की।
निरीक्षण के दौरान जारी मुख्य निर्देश
16 फीट चौड़ी सीधी सड़क का निर्माण: सीडीओ ने संज्ञान लिया कि ब्लॉक मुख्यालय तक पहुँचने वाला वर्तमान रास्ता अत्यंत संकरा और घुमावदार है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी होती है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (BDO) को निर्देशित किया कि वे ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय काश्तकारों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि ब्लॉक तक 16 फीट चौड़ी सीधी सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो सके।
अप्रैल से कायाकल्प: कार्यालय की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए परिसर के जीर्णोद्धार (Renovation) का कार्य आगामी अप्रैल माह से अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
मीटिंग हॉल का सुदृढ़ीकरण: बैठकों के सुचारू संचालन के लिए मीटिंग हॉल में आधुनिक लाइट व्यवस्था और स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने को कहा गया है, ताकि कक्ष की पहचान और उपयोगिता बढ़ सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि विकास कार्यों और कार्यालय प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सुधार कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया है।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























