महराजगंज: पंचायत भवन में उमड़े ग्रामीण, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी योजनाएं

महराजगंज

महराजगंज जनपद के शासन की योजनाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया पंचायत भवन में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शासन की योजनाओं को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया पंचायत भवन में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। अपर उपजिलाधिकारी (ASDM) विजय यादव के नेतृत्व में लगे इस कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और घर के पास ही सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाया।

दिनभर चले इस शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने, फैमिली रजिस्टर अपडेट करने और किसानों की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। अधिकारियों की टीम ने मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्र लोगों को लाभान्वित किया। शिविर की मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार रहीं ।

आयुष्मान कार्ड: 12 नए लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए।

फैमिली आईडी: 5 परिवारों का पंजीकरण व अपडेशन पूरा हुआ।

फार्मर रजिस्ट्री: 25 नए किसानों का पंजीकरण किया गया।

अपर एसडीएम विजय यादव ने प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत निर्धारित सूची के 222 किसानों में से अब तक 150 किसानों का पंजीकरण संपन्न हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिया कि शेष पात्र किसानों का पंजीकरण भी जल्द पूर्ण किया जाए ताकि कोई भी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर कृषि उपायुक्त संजीव कुमार, सचिव सत्यम चौधरी, लेखपाल दुर्गेश चौधरी सहित अन्य राजस्व व विकास कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.