महराजगंज: घुघली में गैस एजेंसी पर बुकिंग को लेकर खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

घुघली

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मोड़ स्थित एक एचपी गैस एजेंसी पर आज मंगलवार को गैस बुकिंग को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मोड़ स्थित एक एचपी गैस एजेंसी पर आज मंगलवार को गैस बुकिंग को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। उपभोक्ता और एजेंसी कर्मचारियों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बांस-बल्ली से पिटाई, मौके पर मचा बवाल

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एजेंसी कर्मचारियों ने उग्र होकर एक उपभोक्ता पर बांस और बल्ली से हमला कर दिया। कर्मचारी द्वारा की गई इस पिटाई के बाद वहां मौजूद अन्य उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से विवाद कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हालांकि इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि थाने के भीतर भी मारपीट की घटना हुई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज

स्थानीय नागरिकों और पीड़ितों का कहना है कि यदि थाने के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं, तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]