महराजगंज: गड़ौरा में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का आगाज, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की अनूठी पहल

गड़ौरा

महराजगंज जनपद में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गड़ौरा क्षेत्र में कल्पवृक्ष वेलफेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क सिलाई एवं पिको प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गड़ौरा क्षेत्र में कल्पवृक्ष वेलफेयर सोसायटी द्वारा निःशुल्क सिलाई एवं पिको प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने के नए द्वार खुलेंगे।

प्रशिक्षण केंद्र का औपचारिक उद्घाटन पूर्व मंत्री शिवेन्द्र सिंह, सिसवा के पूर्व विधायक अवनिन्द्रनाथ द्विवेदी और केन यूनियन सिसवा के पूर्व चेयरमैन राजेश्वर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का सबसे सशक्त माध्यम है।

सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा का संकल्प

संस्था के संरक्षक और उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और पिको का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। उन्होंने कहा, “सेवानिवृत्ति के बाद समाज को वापस लौटाने का यह मेरा एक प्रयास है, जिससे बहनें-बेटियाँ अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।”

क्षेत्र में खुशी की लहर

केंद्र के माध्यम से अब स्थानीय महिलाओं को व्यावसायिक स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे वे घर बैठे स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, लल्लन गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने संस्था के इस कदम को सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ा बदलाव बताया है।

Voice Of News 24 विशेष: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पंडित अजय पांडेय से समझें 17 मार्च का राशिफल और आज की महिमा pic.twitter.com/wFgrjUYocX

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.