महराजगंज: सीएम योगी ने 1285 लाभार्थियों को दी आवास की सौगात, गुंजा देवी से संवाद कर जाना हाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की प्रथम किस्त की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की प्रथम किस्त की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महराजगंज जनपद के 1285 लाभार्थियों के खातों में भी 1-1 लाख रुपये की राशि भेजी गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री का लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद रहा। मुख्यमंत्री ने जनपद की लाभार्थी गुंजा देवी से सीधा बात किया। बातचीत के दौरान उन्होंने गुंजा देवी को आवास की पहली किस्त मिलने पर बधाई दी और पूछा कि उन्हें सरकार की अन्य किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार का संकल्प हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।

कलेक्ट्रेट सभागार में 250 लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र

स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 250 लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जनपद के 1285 परिवारों का पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में पहला कदम बढ़ा है।

फरेंदा विधायक ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह धनराशि उनके सपनों का घर बनाने के लिए है। वहीं, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वे प्राप्त धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ आवास निर्माण में ही करें।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.