बलिया: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक पर तलवार से हमला; तीन सगे भाई गिरफ्तार

बैरिया

बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में रविवार रात बच्चों के खेल-खेल में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में रविवार रात बच्चों के खेल-खेल में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमलावरों ने एक युवक के घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार बताते चले की रविवार रात करीब आठ बजे हमलावरों ने उदयी छपरा निवासी रामधनी चौधरी के घर पर धावा बोल दिया। रामधनी का 32 वर्षीय पुत्र दिलीप चौधरी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन हमलावर पीछे-पीछे घर में घुस गए और तलवार व लाठी-डंडों से उस पर वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर जब पड़ोसी इकट्ठा हुए, तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

लहूलुहान हालत में दिलीप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि विवाद रामधनी चौधरी और भोलू चौधरी के बच्चों के बीच खेल के दौरान शुरू हुआ था। इसी कहासुनी से नाराज होकर भोलू चौधरी अपने भाइयों सनी और रघुवीर के साथ मिलकर हथियारों से लैस होकर रामधनी के घर पहुँच गया और दिलीप पर हमला बोल दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर भोलू चौधरी, सनी चौधरी और रघुवीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल चौथा आरोपी राहुल यादव अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.