अतरौली: जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की बैठक संपन्न, 5 मार्च को होगी चैंपियनशिप

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के नगर के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन, अलीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के नगर के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन, अलीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व वर्तमान अध्यक्ष संदीप शर्मा का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौहान ने बताया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य युवा और होनहार खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

स्वर्गीय राम अवतार शर्मा की स्मृति में होगा आयोजन

एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 5 मार्च को ‘श्रीदेवी लालाराम डिग्री कॉलेज’, अतरौली के प्रबंधक स्वर्गीय राम अवतार शर्मा मेमोरियल जिला चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता उनकी स्मृति में समर्पित होगी।

बैठक में उपस्थित रहे मुख्य सदस्य

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, महासचिव अरुण कुमार, संयुक्त सचिव दीपक शर्मा व मीनाक्षी गौर, और कोषाध्यक्ष योगेश कुमार ने अपने विचार साझा किए। साथ ही कोच रिजवान खान, प्रवीण राजपूत, अंजलि पचौरी, गौरव चौहान और अन्य सदस्यों ने प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]