देवरिया: बोड़ियां अनंत-सुल्तान सड़क का कायाकल्प, जर्जर मार्ग अब बना पीच रोड

देवरिया

देवरिया जनपद के ग्राम सभा बोड़ियां अनंत से बोड़ियां सुल्तान तक आवागमन करने वाले ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के ग्राम सभा बोड़ियां अनंत से बोड़ियां सुल्तान तक आवागमन करने वाले ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर और बदहाल स्थिति में पड़ी इस सड़क को प्रशासन ने अब शानदार पीच रोड में तब्दील कर दिया है। सड़क निर्माण पूरा होने से स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग धरातल पर उतरी है।

दुर्घटनाओं से मिलेगी मुक्ति

स्थानीय निवासी हरेंद्र राव, सुनील राजभर, रमेश राजभर और अरविंद यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पहले सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी, जिससे पैदल चलना भी दूभर था और आए दिन लोग चोटिल होते रहते थे। दैनिक भास्कर द्वारा इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया और सड़क का पुनर्निर्माण कराया।

विकास की नई राह

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क बनने से न केवल आवागमन सुलभ होगा बल्कि गांव के व्यापारिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए प्रशासन और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। अहमद अंसारी और मनोज राव ने कहा कि अब बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में समय की बचत होगी।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]