देवरिया
देवरिया जनपद के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का आगाज़ हो चुका है। परीक्षा की शुचिता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को सदर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देव मुनि वर्मा ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का आगाज़ हो चुका है। परीक्षा की शुचिता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को सदर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देव मुनि वर्मा ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था देखी, बल्कि कक्षा में जाकर छात्रों की तैयारी को भी परखा।
छात्रों से पूछे सामान्य ज्ञान और व्याकरण के सवाल
निरीक्षण के क्रम में बीईओ देव मुनि वर्मा कम्पोजिट विद्यालय असना पहुंचे, जहाँ कक्षा चार की मौखिक परीक्षा चल रही थी। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए कविताएं सुनीं और पर्यायवाची, विलोम शब्द सहित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। बीईओ ने जब उत्तर प्रदेश के जिलों और विभिन्न राज्यों की राजधानियों के बारे में पूछा, तो छात्रों ने उत्साहपूर्वक संतोषजनक उत्तर दिए, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
दर्जनों विद्यालयों की जांची व्यवस्था
सदर ब्लॉक के बीईओ ने मुजहना, धोबी छापर, पकड़ी खास, दुलहू और भैसहां सहित दर्जनों प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन होनी चाहिए। साथ ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
20 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
सदर ब्लॉक के कुल 97 प्राथमिक, 25 उच्च प्राथमिक और 46 कम्पोजिट विद्यालयों में यह परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, जो 20 मार्च तक चलेंगी। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक शैलेंद्र नाथ चौबे, अनिल यादव और आशुतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
अनिल मावी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भगोड़ा घोषित, सरेंडर न करने पर होगी संपत्ति कुर्कhttps://t.co/IfAFCa5CLT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026


















