रायबरेली: बंद घरों को निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 लाख के जेवर बरामद

रायबरेली

रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शातिर चोर दिन के समय घूम-घूमकर ऐसे घरों की रेकी करते थे जो बंद पड़े रहते थे। मौका मिलते ही रात के अंधेरे में ये ताले तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते थे। हाल ही में इन्होंने मिल एरिया और बछरावां थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

हरचंदपुर पुलिस की बड़ी रिकवरी

हरचंदपुर पुलिस ने सटीक मुखबिरी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के गहने मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपये के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.