सिद्धार्थनगर: गैस एजेंसी पर डीएम का औचक छापा, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा मानकों को लेकर दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने रविवार को कड़ा रुख अपनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने रविवार को कड़ा रुख अपनाया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार के साथ नौगढ़ स्थित उत्तमा गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर से लेकर सुरक्षा उपकरणों तक की बारीकी से जांच की।

निक्षण के दौरान डीएम ने गैस सिलेंडरों के भंडारण स्थल को देखा और अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता जांची। उन्होंने स्पष्ट लहजे में निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध पेयजल, प्रतीक्षालय और शिकायत पंजिका का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

एजेंसी संचालक को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]