महराजगंज
महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है। रविवार तड़के करीब 2 बजे एसएसबी (SSB) ने सीमा स्तंभ संख्या 505 के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 1850 किलोग्राम विदेशी मक्का बरामद किया है। हालांकि, घने अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे।
सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से अवैध सामान माता मंदिर के पास स्थित पुलिया के रास्ते तुर्कहिया गांव की ओर लाया जाने वाला है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी की टीम ने पुलिया के पास विशेष नाकाबंदी की। तड़के करीब 2:45 बजे जब तस्कर एक मोटरसाइकिल और 10 साइकिलों पर बोरियां लादकर पहुँचते दिखे, तो सुरक्षा बलों ने उन्हें ललकारा। जवानों को देखते ही तस्कर अपने वाहन और सामान छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
एसएसबी सहायक कमांडेंट प्रिय यादव ने बताया कि घटनास्थल से कुल 37 बोरी विदेशी मक्का, 10 साइकिलें और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। प्रत्येक बोरी में लगभग 50 किलो मक्का था। जब्त किए गए सभी सामान और वाहनों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए स्थानीय कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है।
बुलंदशहर: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें, लाही की फसल बचाने की मची होड़https://t.co/vZwRLPCmvC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 15, 2026

















