बलिया: टाउन हॉल में गूँजा सामाजिक न्याय का नारा, समाजवादियों ने मनाई मान्यवर कांशीराम की जयंती

बलिया

बलिया जनपद के सामाजिक परिवर्तन के महानायक और बहुजन समाज के पैरोकार मान्यवर कांशीराम की जयंती रविवार को स्थानीय टाउन हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े धूमधाम से मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सामाजिक परिवर्तन के महानायक और बहुजन समाज के पैरोकार मान्यवर कांशीराम की जयंती रविवार को स्थानीय टाउन हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जनपद के दिग्गज नेताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया और ‘भारत रत्न’ देने की मांग का प्रस्ताव पास किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि कांशीराम जी ने शोषितों और वंचितों को संगठित कर उन्हें सत्ता की दहलीज तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। विधायक जियाउद्दीन रिज़वी और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मान्यवर साहब की ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी’ की विचारधारा आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई का आधार है।

सपा जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव की देखरेख में आयोजित इस समारोह में जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कांशीराम जी को ‘भारत रत्न’ देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने ध्वनि मत से स्वीकार किया। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब और कांशीराम जी के बताए रास्ते पर चलकर संविधान की रक्षा करेंगे।

इस अवसर पर विधायक जयप्रकाश अंचल, मंजू सिंह, अरविन्द गिरी और बीरबल राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर पासवान एवं संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.