बलिया: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया

बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना गड़वार पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जोगापुर शमशान घाट के पास हुई मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश टेंगर नट पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जोगापुर नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश टेंगर नट (पुत्र हरेंद्र नट, निवासी खरहाटार) के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा (.303 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि टेंगर नट पर गड़वार, सुखपुरा और नगरा सहित विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर उसे विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]