महराजगंज
महराजगंज जनपद के घरेलू गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घरेलू गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका मोबाइल नंबर 8423675896 है। आमजन इस नंबर पर अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब OTP के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर होम डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि लोग अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और न ही भंडारण करें। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एडीएम (न्यायिक) नवनीत गोयल को बनाया गया है, जबकि एसडीएम विजय यादव प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पर्यवेक्षण करेंगे।
कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए सभी तहसीलों में प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है, जो औचक छापेमारी कर स्टॉक रजिस्टर की जांच करेंगे। डीएम ने पुलिस को निर्देश दिया है कि गैस सिलिंडर ले जाने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जिले की सभी 47 गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरण सुचारू रूप से जारी है।
बुलंदशहर: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें, लाही की फसल बचाने की मची होड़https://t.co/vZwRLPCmvC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 15, 2026


















