सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। शोहरतगढ़ क्षेत्र से एक शव लेकर अयोध्या जा रही बस 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ के लखनपारा निवासी राम नरेश के निधन के बाद परिजन व ग्रामीण बस से उनका अंतिम संस्कार करने अयोध्या जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे चिल्हिया के करौंदा नानकार गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के चक्कर में बस सड़क के किनारे उतर गई, जहाँ ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। करंट की चपेट में आने से श्याम सुंदर (60) की मृत्यु हो गई, जबकि राम आजोर, जगदीश और बस कंडक्टर गंभीर रूप से झुलस गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया। सीओ शोहरतगढ़ ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए माधव प्रसाद तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें, लाही की फसल बचाने की मची होड़https://t.co/vZwRLPCmvC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 15, 2026


















