बुलंदशहर: कानून व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी ने जहांगीराबाद में की पैदल गश्त

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जहांगीराबाद कस्बे का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जहांगीराबाद कस्बे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की।

भ्रमण के दौरान डीएम और एसएसपी ने कस्बे के संभ्रांत व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वार्ता के माध्यम से आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने और जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करने का प्रयास किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल पूरी सतर्कता बरते और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी सुरक्षा घेरे को अभेद्य रखने और गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ताकि आमजन भयमुक्त वातावरण में रह सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.